रुद्रपुर कोविड अस्पताल का निरीक्षण करतीं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने रविवार को जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रविवार दोपहर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. बहुगुणा रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही मरीजों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने डिलीवरी वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।
उन्होंने सीएमओ डॉ. देवेंद्र पंचपाल और पीएमएस डॉ. आरएस सामंत को निर्देश दिए किए अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि लापरवाही की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके बाद उन्होंने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण से संबंधित फाइल और अन्य दस्तावेज भी देखे। वहां एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. अविनाश खन्ना, प्रबंधक डॉ. अजयवीर सिंह चौहान, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. आरडी भट्ट आदि थे।