काशीपुर पशु प्रदर्शनी में विजेता गाय और गाय स्वामी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को कट्टैया गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसान रणजीत सिंह की संकर नस्ल की दुधारू गाय चैंपियन बनी। ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप की अध्यक्षता में प्रदर्शनी संपन्न हुई।
प्रदर्शनी में 174 पशु पालक अपने पशुओं के साथ शामिल हुए। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. रवि शंकर, डॉ. पीएस ह्यांकी और डॉ. नरेंद्र लाल ने प्रदर्शनी में आए पशुओं की गुणवत्ता परखी। ग्राम गिरधई निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उसकी गाय संकर नस्ल की है जिसकी उम्र चार वर्ष है। गाय रोजाना 30 लीटर दूध देती है और पूरी तरह से स्वस्थ है।
निर्णायक मंडल ने रणजीत सिंह की गाय को चैंपियन घोषित किया और जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीएस धामी ने उन्हें पुरस्कृत किया। डॉ. धामी ने पशुपालकों को समय- समय पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में डॉ. अंकित कुमार, जीसी मर्तोलिया, डॉ. कोमल सिंह, हिमांशु, पुनित शर्मा आदि थे। (संवाद)