फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओं ने की अरदास

Mon, 19 Jan 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। मौनी अमावस्या पर्व पर काफी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में परिवार की सुख शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। पर्व के उपलक्ष्य में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के जानकारों ने गुरु जस श्रवण कराके संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


रविवार को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर गुरुद्वारा छैवी पातशाही, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा दूधवाला कुआं, गुरुद्वारा भंडारा साहिब व पवित्र बाऊली साहिब में शीश नवाकर अरदास कर प्रसाद ग्रहण किया। पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का रविवार को भोग पड़ा।
शनिवार शाम से बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध जसवीर सिंह मोलके के ढाड़ी जत्थे, गुरनाम सिंह परवाना, मुख्तयार सिंह सेवक के कविसरी जत्थे के साथ नानकमत्ता साहिब के हजूरी रागी कीर्तन जत्थे व कथावाचकों ने संगत को गुरु जस श्रवण कराके निहाल किया। श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी कर अटूट लंगर छका। वहां पर डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा रविंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह संधू, महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए, डायरेक्टर देवेंदर सिंह, प्रकाश सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, गुरवंत सिंह सोनी, प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों सुखवंत सिंह, बलदेव सिंह चीमा, दिलबाग सिंह, दारा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें