रुद्रपुर। नगर की वाहनों का दबाव कम करने के लिए 1061 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रिंग रोड का काम अगले महीने पूरा होने की उम्मीद है। रिंग रोड का अधिकांश काम पूरा हो गया है। एनएचएआई की ओर से 20.5 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें विभिन्न स्थानों पर 20 ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, बैकुलर ओवर पास का निर्माण किया गया है। मटकोटा और नगर के पारले चौक पर कुछ कार्य शेष है। एनएचएआई के साइट इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि रिंग रोड का काम दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य था।
कुछ काम शेष रहने से समय पर कार्य पूरा नहीं हो पाया। फरवरी अंत तक रिंग रोड के सारे काम पूरे हो जाएंगे।