गदरपुर। मौर्य क्रिकेट एकेडमी के प्रांगण में चल रही अंडर-14 जिला यूथ क्रिकेट शील्ड प्रतियोगिता में डीपीएस एकेडमी रुद्रपुर और देवभूमि क्रिकेट एकेडमी के मध्य मैच खेला गया।
शनिवार को देवभूमि क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 196 रन बनाए। अंशुल और जतिन ने 28-28 रनों की पारी खेली। डीपीएस की ओर से मयंक वर्मा और आर्यन ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस एकेडमी रुद्रपुर की टीम 162 रन पर ऑल आउट हो गई। मयंक वर्मा ने 54 और हिमांशु ने 25 रन का योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड वंश रावत और बेस्ट बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड मयंक वर्मा को दिया गया।
वहां मौर्य क्रिकेट अकादमी के एचडी आनंद कुमार मौर्य, नूर आलम, बलवंत सिंह, ऋतिक सिंह, राजेंद्र कुमार, एमपी सिंह आदि थे।