फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार छात्रों की हालत बिगड़ी, जबरन सीएचसी में भर्ती कराया

Fri, 16 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
बाजपुर डिग्री कालेज में छात्रों का परीक्षण करती डाक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
योगा डिप्लोमा क्लास शुरू कराने को लेकर छात्रों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। डाक्टरों की रिपोर्ट पर पुलिस प्रशासन ने छात्र संघ अध्यक्ष रजत भंडारी, सचिव रोशन पटेल, आशु भट्ट और गुलशेर बबलू सहित चार छात्रों को जबरन उठाकर सीएचसी भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर सचिव रोशन पटेल को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। छात्रों को जबरन उठाने से छात्रों में भारी आक्रोश है। शनिवार को छात्र कालेज में उग्र आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं।


बता दें कि 13-14 दिसंबर को छात्र संघ अध्यक्ष रजत भंडारी सहित अन्य छात्र योगा क्लास शुरु कराने को लेकर धरना दिया था। 15 दिसंबर को छात्रों ने आमरण अनशन शुरु कर दिया। शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष रजत भंडारी सहित अन्य छात्रों का डाक्टरों की टीम ने मेडिकल जांच की। प्राचार्या डॉ. कमला चन्याल, एसडीएम पूरन सिंह राणा ने छात्रों को समझाकर आंदोलन समाप्त करने की कोशिश की। लेकिन छात्र नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के डॉ. पंकज, डॉ. के भारद्वाज की रिपोर्ट पर प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ हालत बिगड़ने पर छात्र संघ अध्यक्ष रजत भंडारी, सचिव रोशन पटेल, आशीष भट्ट, गुलशेर अहमद को जबरन उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया दिया। वहां छात्र महासंघ अध्यक्ष राहुल गुंबर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनविंदर सिंह ने कालेज पहुंचकर छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें