फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में आग से लाखों का माल स्वाहा

Sun, 15 Mar 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज स्थित थर्माकोल की फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


महुआखेड़ा गंज, इंडस्ट्रीयल एरिया के प्लाट नं. सी-405 में महादेव थर्मोपैक के नाम से फैक्ट्री है। जो थर्माकोल बनाती है। रविवार तड़के करीब तीन बजे फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर काशीपुर से दो तथा जसपुर से आए एक दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया।

वहीं फैक्ट्री परिसर में स्थित रिजर्व टैंक से भी आग को बुझाया गया। सूचना पर सीओ प्रकाश चंद, आईटीआई थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी, पैगा चौकी इंचार्ज भीम भाष्कर आर्य ने भी फैक्ट्री पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं दमकल विभाग के अनुसार अभी अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। संभवत: शार्ट सर्किट के चलते ही आग लगी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें