फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईकोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी दो मवेशियों का किया कत्ल

Mon, 24 Nov 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। पुलिस ने दो मवेशियों का करीब तीन क्विंटल मांस बरामद किया और एक जीवित मवेशी को कब्जे में लिया। पुलिस को देखकर तस्कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। बीते कई वर्ष पूर्व से उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर का स्लाटर हाउस बंद है। इसके बाद भी मवेशियों को काटने का धंधा चल रहा है। पूर्व में भी नगर में दो बार कई मवेशियों का मांस पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मंसूर नगर में दिनदहाड़े मवेशियों को काटने की सूचना पर एसआई हरीश मेहर व एएसआई मोहित कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। इस दौरान मौके पर दो कटे हुए मवेशियों का मांस बरामद किया और एक जीवित मवेशी को कब्जे ले लिया।
मौके से मवेशी के कटे हुए आठ पैर, एक सिर, दो कान, दो सींग, एक पूंछ, दो खाल सहित चार छुरी, तीन चापड़ और दो रेती भी बरामद हुई हैं। पुलिस को देख मांस तस्कर मौके से भाग गए। पुलिस ने बरामद मांस और जिंदा मवेशी को अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी बाजपुर के डॉ. कोमल सिंह पवार व उनकी टीम ने बरामद मांस के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें