फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उजाड़े गए व्यापारियों ने अधिकारियों के तबादले की मांग उठाई

Sat, 18 Mar 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में विधायक कार्यालय के सामने मायूस खड़े व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-87 किनारे उजाड़े गए व्यापारी शनिवार को विधायक कार्यालय के सामने मायूस होकर पहुंचे। व्यापारियों ने जिला प्रशासन और सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। जाए। कहा कि कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के तबादले होने चाहिए।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारी विधायक शिव अरोरा के कार्यालय के बाहर पहुंचे। मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि आज न जिंदाबाद के नारे लगाए जाएंगे न ही मुर्दाबाद के। कहा कि व्यापारियों को पूरा भरोसा था कि उनकी दुकानें नहीं टूटेंगी, लेकिन सत्ता पक्ष वालों ने दुकानें तोड़ दीं।
पुलिस ने व्यापारियों को घर से उठा लिया। क्या व्यापारी आतंकवादी हैं या चोर। कहा कि दुकानें उजड़ने से पहले व्यापारियों को फर्नीचर नहीं निकालने दिए, दुकान के टिनशेड नहीं खोलने दिए। जब तक व्यापारियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा, आशु ग्रोवर, नरेंद्र चावला, प्रेम नारंग, पप्पू बंसल, सुमेर सिंह प्रजापति, बलजीत सिंह, बनारसीदास ठुकराल आदि थे।
विज्ञापन

इंसेट-
विधायक ने फोन पर व्यापारियों को दिलाया भरोसा
रुद्रपुर। विधायक कार्यालय के बाहर व्यापारी राजेश बंसल ने विधायक शिव अरोरा से फोन पर बातचीत की। विधायक अरोरा ने व्यापारियों से कहा कि उन्होंने उनके पुनर्वास के लिए डीएम व मेयर को पत्र लिख दिया है। व्यापारियों के लिए जल्द ही दुकानें ढूंढी जा रही हैं। बताया कि वह किसी जरूरी काम से देहरादून में हैं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें