काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान के डिजाइन इनोवेशन सेंटर ने गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब के सहयोग से राष्ट्रीय नवाचार प्रतियोगिता इनोविज़ 2.0 , आविष्कार 5.0 का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय डिजाइन नवाचार पहल योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
आईआईएम और गुरुकुल स्कूल के कार्यक्रम में 80 से अधिक पंजीकरण में से 24 टीमों में नई दिल्ली, देहरादून, रुद्रपुर, रामपुर, बरेली, खटीमा, रामनगर, पीलीभीत, हल्द्वानी, बाजपुर तथा काशीपुर सहित विभिन्न नगरों ने प्रतिनिधित्व करते हुए वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता उत्तराखंड की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर केंद्रित था, जिनमें हिमालयी क्षेत्र में सतत पर्यटन, पर्वतीय पारिस्थितिकी की सुरक्षा तथा अपशिष्ट से उपयोगी संसाधन निर्माण आधारित सामुदायिक स्थिरता जैसे विषय शामिल रहे।
आईआईएम के अधिष्ठता (विकास) कुणाल के गांगुली ने कहा कि युवा नवाचारकर्ताओं की रचनात्मकता व समस्या-समाधान की सोच यह सिद्ध करती है कि भारत के भविष्य के लिए डिजाइन-आधारित शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गुरुकुल स्कूल के प्रधानाचार्य मिनल बडवार ने कहा कि इस पहल ने विद्यार्थियों को कक्षा की सीमाओं से आगे सोचने तथा सामुदायिक स्थिरता में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया है। अटल टिंकरिंग लैब के मध्य यह सहयोग जमीनी स्तर पर नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई है।
इनसेट........
यह रहे विजेता :
- विकसित भारत उत्कृष्टता पुरस्कार – पीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, खटीमा।
- अनुप्रयुक्त चिंतक पुरस्कार – स्नेही अग्रवाल व सुखमन सिंह सिद्धू, लिटिल स्कॉलर्स, काशीपुर।
- रचनात्मक प्रेरक पुरस्कार – तजीम फातिमा व हिमानी फर्तियाल, दून कॉन्वेंट स्कूल, हल्द्वानी।
- उदीयमान नवाचारकर्ता पुरस्कार – अनाही जोशी व सिद्धक सिंह एक ओंकार ग्लोबल अकादमी, काशीपुर।
- निर्णायक मंडल प्रशंसा पुरस्कार – नैतिक चतुर्वेदी, समर स्टडी हॉल, काशीपुर।