फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुद्वारा के सेवादारों के लिए 100 आधुनिक आवास का निर्माण करेगी डेरा कारसेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सेवादारों के लिए आधुनिक आवास, पार्किंग व पार्क का निर्माण कार्य धार्मिक डेरा कारसेवा करेगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुरोध पर डेरा कारसेवा के संत बाबा बचन सिंह ने शीघ्र मास्टर प्लान बनाकर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संत बाबा को सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को धार्मिक डेरा कारसेवा के मुखी संत बाबा बचन सिंह, दिल्ली के बाबा सुरेंदर सिंह, चंपावत स्थित गुरुद्वारा रीठा साहिब के जोड़ मेला से लौटते हुए गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। नवगठित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुरोध पर संत बाबा बचन सिंह ने गुरुद्वारा साहिब परिसर में सात वर्षों से बंद कारसेवा दोबारा शुरू करने पर हामी भरी। उन्होंने कमेटी के सदस्यों के साथ वार्ता से पूर्व श्री गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज एवं गुरुद्वारा लाल गुरु के समीप के आठ एकड़ भूमि का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया व दिल्ली से वास्तुकार को भेज कर नक्शा बनाने की बात कही। कार सेवा प्रथम चरण में गुरुद्वारा के सेवादारों के लिए आधुनिक 100 आवास, विशाल पार्किंग व पार्क का मास्टर प्लान बनाकर एक माह में निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह संधू ने कहा कि पिछली दो कमेटियों की ओर से कारसेवा बंद करा देने से विकास के सभी काम लगभग बंद से हो गए थे जिससे काफी परेशानी हो रही थी। वहां पर बाबा छिन्दर सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, नानकमत्ता डेरा के जत्थेदार बाबा रवि इंदर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराया, सदस्य गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, दवेन्दर सिंह, हरभाग सिंह, कुलदीप सिंह भुल्लर, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, रंजीत सिंह ढिल्लों, जोगा सिंह छीना आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें