फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ ने किया एसएमआई दफ्तर और गोदाम का निरीक्षण

विज्ञापन
सितारगंज एसएमआई गोदाम में राशन की जांच करते डिप्टी आरएमओ वेदप्रकाश धूलिया। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। आरएफसी के उपसंभागीय विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) ने एसएमआई दफ्तर और गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में लगे राशन के बोरों गिनती कराई और एसएमआई के अभिलेखों को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि गोदाम के स्टॉक का रजिस्टरों से मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को उपसंभागीय विपणन अधिकारी वेदप्रकाश धूलिया किच्छा के एसएमआई के साथ मंडी स्थित एसएमआई दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, नकद-बिक्री रजिस्टर, डेली ट्रांजिस्टर रिपोर्ट रजिस्टर की बारीकी से जांच की। इसके बाद सभी रजिस्टरों को कब्जे में ले लिया। यहां से डिप्टी आरएमओ एसएमआई के गोदाम पहुंचे और फिर गोदाम में स्टॉक किए गए गेहूं और चावल की गिनती कराई।
डिप्टी आरएमओ धूलिया ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। रजिस्टरों का गोदाम में लगे राशन के स्टॉक से मिलान किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गोदाम में लगा स्टॉक पूरा होना प्रतीत होता है लेकिन रजिस्टरों से स्टॉक का मिलान करने के बाद ही पता चलेगा कि स्टॉक पूरा है या नहीं। इधर, नानकमत्ता थाने में तहरीर देकर एसएमआई, गोदाम स्वामी पंकज कुमार और बिट्टू सिंह एवं अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
23 दिन से छुट्टी पर हैं एसएमआई रंजना
सितारगंज। घटना से पहले से छुट्टी पर चल रही एसएमआई रंजना ने खुद को इस मामले में बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि बीमारी और पारिवारिक कारणों के चलते वह आठ जुलाई से 30 जुलाई तक के उपार्जित अवकाश पर घर गई हुई हैं।
सितारगंज में कार्यभार ग्रहण करने से अब तक उनके पास गोदाम का चार्ज नहीं रहा। शासनादेश के तहत डीएसओ के आवंटन के अनुरूप सहकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खाद्यान्न वितरित किया जाता है।
गोदाम से राशन निकलने के बाद दुकान पर सत्यापन और कार्डधारकों को राशन बंटवाने की जिम्मेदारी पूर्ति विभाग के अधिकारियों की होती है, लिहाजा इस प्रकरण से उनका कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें