नानकमत्ता में पाकिस्तान से आने वाले नगर कीर्तन को लेकर बैठक करते प्रबंध कमेटी के लोग।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से प्रारंभ होकर 13 अगस्त को नानकमत्ता साहिब पहुंचने वाले नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारी को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।
शनिवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान सेवा सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर से आए सिख प्रचार मिशन मालवा के हेड प्रचारक जसविंदर सिंह सहुर ने नगर कीर्तन की यात्रा का रूट बताया। कहा कि नगर कीर्तन एक अगस्त को गुरुद्वारा ननकाना साहिब से प्रारंभ होगा। यात्रा भारत के सभी प्रदेशों में जाएगी। नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी के साथ ही गुरुओं के प्राचीन अस्त्र-शस्त्र के दीदार होंगे। यात्रा 13 अगस्त को नानकमत्ता साहिब पहुंचेगी। वहां गुरनाम सिंह उर्गनला, जसवंत सिंह पलिया, सुखदेव सिंह एमए, बलदेव सिंह दानीबांगर, ब्रजपाल सिंह, जसवंत सिंह जस्सा, प्रबंधक रणजीत सिंह आदि थे।