फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हादसा होने के बाद जागा विभाग, आनन-फानन में हटाई मिट्टी

Wed, 08 Jul 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुष्पक विहार कॉलोनी में पानी की निकासी के लिए बन रहे नाले की मिट्टी सड़क पर डालने से हुए हादसे के बाद विभाग जागा। आनन-फानन में मिट्टी को हटा दिया गया है। क्षेत्रवासियों के अनुसार मिट्टी पर धंसने के कारण एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कॉलोनी में बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। इसी पानी की निकासी के लिए गेबिया नाले तक जलनिकासी का प्रबंध किया जा रहा था। निर्माणाधीन नाले की खोदाई से निकली मिट्टी को ठेकेदार सड़क किनारे डंप कर रहा था। बारिश होने के कारण यही मिट्टी जानलेवा बन गई। चिकनी मिट्टी से फिसलकर कई दुपहिया वाहन चालक चोटिल होने लग। एक बाइक चालक की जान त क चले गई। कॉलोनी के रियासत हुसैन ने बताया कि नाले से निकली मिट्टी लगभग आधी सड़क में फैलने के कारण हादसा हुआ था। राजेश कुमार ने बताया कि मामूली बरसात होने के चलते सड़क पर कीचड़ फैलने से हादसे हो रहे थे। लोगों ने मिट्टी को उचित स्थान पर निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें