फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 1000 की आबादी पर दो पर्यावरण मित्र नियुक्त करने की मांग

Wed, 08 Jul 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। शहर की आबादी के अनुपात में पर्यावरण मित्रों की संख्या कम होने और भर्तियां नहीं होने पर कर्मचारी भड़क उठे। मंगलवार को पर्यावरण मित्रों ने अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य का घेराव कर शासनादेश के अनुसार आबादी के अनुपात में नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों ने कहा कि शासन के आदेश के अनुरूप 1000 की आबादी पर दो पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति की जानी चाहिए। कहा कि शहर आबादी बढ़ने के बावजूद पर्यावरण मित्रों की कमी से सफाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। शहरी क्षेत्र की आबादी लगभग 88 हजार है, लेकिन वर्तमान केवल 130 पर्यावरण मित्र तैनात हैं। 45 से अधिक पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति और होनी चाहिए। पर्यावरण मित्रों ने 500 का प्रोत्साहन राशि देने की भी मांग की। चेतावनी देते दी कि तीन दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे। वहां पर ग्रेस देवी, संतोष गौरव, गीता देवी, अनीता देवी, जीत देवी, राखी देवी, शालू देवी, जीलो देवी, विनीता देवी, अनिल कुमार, विनोद कुमार, मदन कुमार, राकेश कुमार, राजा,अर्जुन आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें