फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएचसी शक्तिफार्म में डेंटल वार्ड बनकर तैयार

Fri, 30 Oct 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शक्तिफार्म और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जल्द ही दांतों के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने लगेगी। सीएचसी शक्तिफार्म में डेंटल वार्ड बनकर तैयार हो गया है। आवश्यक मशीनें और उपकरण भी स्थापित कर दिए गए हैं। अब क्लिनिक के औपचारिक शुभारंभ का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएचसी के उच्चीकरण के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में डेंटल क्लिनिक तैयार किया गया है। डेंटल सर्जन डॉ. महिमा रावत की तैनाती पहले ही हो चुकी है। डेंटल क्लिनिक शुरू होने से शक्तिफार्म के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी। अभी दांतों की जांच और इलाज के लिए कई मरीजों को सितारगंज या निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है।
स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने से मरीजों का समय और खर्च बचेगा। साथ ही दांतों और मसूड़ों से जुड़ी सामान्य समस्याओं के इलाज के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि सीएचसी शक्तिफार्म में डेंटल संबंधी मशीनें और उपकरण स्थापित कर दिए गए हैं। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। बता दें कि सीएचसी शक्तिफार्म में डेंटल सुविधा शुरू कराने में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की पहल अहम रही है। अब क्लिनिक बनकर तैयार होने के बाद औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें