फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से रुद्रपुर में छाया घना कोहरा

Tue, 06 Nov 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में नैनीताल हाइवे पर छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली पर्व से पहले रुद्रपुर में पटाखों की आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह रुद्रपुर में नैनीताल हाइवे पर वायु प्रदूषण के कारण घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण हाइवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। 

विज्ञापन


रुद्रपुर में मंगलवार को अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे हाइवे पर चलने वाले वाहन प्रभावित रहे। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर आतिशबाजी शुरू हो गई है।

आतिशबाजी से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह रुद्रपुर के साथ ही पंतनगर में घना कोहरा छाया रहा। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली पर रात आठ बजे से रात 10 बजे तक ही पटाखे फोड़े जाने की अनुमति प्रदान की है। निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालान या अभियोग पंजीकृत किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें