फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकत्र पानी में पनपता है डेंगू का लार्वा : ईओ

Thu, 22 May 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। मानसून सत्र से पहले डेंगू के नियंत्रण और बचाव को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नियंत्रण और बचाव के बारे में जागरूक किया गया। नगर पंचायत सभागार में अधिशासी अधिकारी राजकुमार भारती ने बुधवार को बताया कि एकत्र पानी में ही डेंगू मच्छर का लार्वा पनपता है।
विज्ञापन

पीएचसी के डॉ. ओंकार नाथ ओझा ने बताया डेंगू का मच्छर सुबह और शाम के समय ही काटता है। इसके बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और कूलर के पानी को बदलते रहें। अध्यक्ष सतीश चुघ ने बताया कि निकाय ने डेंगू रोग की रोकथाम के लिए सभी नालियों और बड़े नालों की सफाई करा दी है।
नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव भी कराया जा रहा है। गोष्ठी में कुंदन लाल कौशिक, पुरुषोत्तम सिंह, सुपद कुमार, संजय कुमार, कुलदीप रघुवंशी, नरेश घरामी, ममता, उषा देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें