फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कंपनियों में फंसी रकम दिलाने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Thu, 22 May 2025 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीएसीएल सहित विभिन्न कंपनियों के पीड़ितों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रकम दिलाने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि संसद ने देश के समस्त ठगी पीड़ितों के भुगतान के लिए अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 बनाया था। कहा संसदीय कानून की अनुपालना देशभर में शासन प्रशासन द्वारा कहीं नहीं की जा रही है। इससे देश के 42 करोड़ से ज्यादा ठगी पीड़ितों में आक्रोश पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

वे अपनी मेहनत की जमा पूंजी के भुगतान न होने के कारण भय व तनाव में जी रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि सर्वसम्मति से बनाए गए कानून की अनुपालना कराई जाए। वहां पर मदन लाल आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव शास्त्री, महामंत्री ओएस भास्कर, श्यामलाल सक्सेना, हिम्मत सिंह राणा, चरनजीत सिंह, वीके शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें