फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नालों पर स्लैब डालकर किए अतिक्रमण को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता अभियान के तहत नालों से अतिक्रमण को ध्वस्त किया और बंद नालों को जेसीबी की मदद से खुलवाया।
विज्ञापन

नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट व मेयर दीपक बाली निर्देशन में सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने मानपुर पर नालों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। सफाई निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि मानपुर रोड पर दोनों ओर नालों के ऊपर लगभग बीस-बीस फीट लंबी भारी स्लैब को हटाया गया। स्लैब हटाते ही उसके नीचे अवैध रूप से डाले गए सीवर पाइप सामने आ गए जिससे नालियां पूरी तरह चोक पाई गईं। घरों और दुकानों के सामने बनी नालियों की यह स्थिति लंबे समय से गंदगी और जलभराव की बड़ी वजह बनी हुई थी।
विज्ञापन

गंदगी जमा होने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा था। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी दी कि नालियों पर इस तरह की भारी स्लैब डालना नियमों के विरुद्ध है। स्पष्ट किया कि स्लैब के स्थान पर लोहे के जाल लगाए जाएं ताकि नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को नालियों की सफाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो और पानी का बहाव सुचारू बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें