फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेटी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सितारगंज में दहेज हत्या के आरोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और ग्रामीण पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से नामजद ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को खटीमा, सितारगंज और रुद्रपुर से काफी संख्या में लोग पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में पुलिस कार्यालय पहुंचे थे। पीलीभीत के थाना माधोटांडा के ग्राम नगरिया खुर्दकला निवासी समीर मलिक ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को बताया कि छह साल पहले उनकी बेटी ज्योति की शादी शक्तिफार्म निवासी सचिन सरकार से हुई थी। दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया गया। दो जून की आधी रात को बेटी के फांसी लगाने की सूचना मिली।
आरोप लगाया कि बेटी की दहेज के लिए हत्या कर फांसी पर लटकाया गया था। उन्होंने सितारगंज कोतवाली में छह लोगों पर केस दर्ज कराया था। कहा कि पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। एसएसपी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। वहां पर गोविंद विश्वास, ओमप्रकाश मंडल, निताई राय, गौर राय, अजय सरकार, गोविंद मंडल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें