फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक प्राध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंपते छात्र। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कॉलेज में प्रवेश को लेकर सहायक प्राध्यापक पर मनमानी और प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशक को शिकायती पत्र भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। बता दें कि सोमवार को छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया था कि समाजशास्त्र विषय में वरीयता सूची के आधार के बजाय कम अंक प्राप्त करने वालों को प्रवेश दिया जा रहा है। इसको लेकर छात्रों और प्राध्यापकों के बीच विवाद हो गया था।
आरोप है कि इस दौरान एक सहायक प्राध्यापक ने प्राचार्य और परीक्षा प्रभारी से अभद्रता कर दी थी। मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. केके पांडेय के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वाले रचित सिंह, राहुल गप्ता, विपिन पांडेय, शिवम कालरा, सागर अरोरा, रविंद्र पासवान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें