काशीपुर। भीषण गर्मी के कारण काशीपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों का हाल बेहाल है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री के पास चल रहा है। ऐसे में यात्रा करने से यात्री परहेज कर रहे है। हालात को देखते हुए दिल्ली रूट पर एसी बसें चलाने की मांग की गई है और एक पत्र परिवहन मुख्यालय को भेजा गया है।
काशीपुर के रहने वाले दीपक शर्मा ने परिवहन मुख्यालय को पत्र भेजा है। कहा कि गर्मी के दिनों में दिन के समय रोडवेज बसों में सफर करना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से चलने के लिए यात्री टैक्सी कारों में जाना पसंद कर रहे है। इससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। गर्मी को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम को एसी बसें चलानी चाहिए, ताकि यात्री इन बसों में सफर कर सके। काशीपुर के रामनगर रोड निवासी धीरेंद्र कोठारी ने बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लग रहता है। रोडवेज को एसी बसों का संचालन करना चाहिए।