काशीपुर। बाजपुर विधानसभा के कुंडेश्वरी मंडल में भाजपा की ओर से की गई मंडल विस्तार कार्यकारिणी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह जाटव के आवास पर सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित होकर जनता एवं पार्टी की सेवा करता है। वहां मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत, महामंत्री कश्मीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मान सिंह, निशा चौहान, अवतार सिंह नेगी, देवकी देवी, मंडल मंत्री पिंकी, ओमकार सिंह, धनु मंडल, मीडिया संयोजक लीला खाटी आदि थे।