फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विस सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, सीएम

Sat, 14 Feb 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। कहा है कि राज्य के मुद्दों को सदन में उठाने के लिए सदस्यों को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि जल्द ही विधानसभा का बजट सत्र आयोजित होना है। देश के अन्य राज्यों की विधानसभाओं की तुलना में उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम समय के लिए आहूत किए जाते हैं।
प्रदेश के 70 विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रश्नों को प्रस्तुत कर सरकार का जबाव भी लेना होता है। बजट सत्र पर्याप्त समय के लिए आहूत होना चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, मीना शर्मा, उमा सरकार, मोहन भारद्वाज, प्रीति साना, जितेश, संतोष कुमार, बाबू विश्वकर्मा, शोभा उपाध्या आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें