फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रहे उपखनिज लदे वाहन

विज्ञापन
शक्तिफार्म के अरविंदनगर में ट्रैक्टर चालकों को हिदायत देते ग्रामीण। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। आबादी क्षेत्र एवं नगर के मध्य से नदियों से उप खनिज भरकर बेतरतीब दौड़तीं ट्रै्क्टर-ट्रॉलियां और डंपर दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। अरविंदनगर में ग्रामीणों ने बेतरतीब दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों को रोक चालकों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

वर्तमान नंधौर नदी, उकरौली और साधूनगर में उपखनिज खनन चरम पर है। सितारगंज-सिडकुल मार्ग पर अत्यंत भीड़, जाम लगने और उक्त मार्ग पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण समय-समय पर होते रहे जन आंदोलन के मद्देनजर नदियों से उपखनिज लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं डंपर सूखी नदी पार कर रूदपुर, टैगोरनगर, शक्तिफार्म बाजार, निर्मलनगर और अरविंदनगर होते हुए स्टोन क्रशरों में पहुंच रहे हैं।
जल्दी पहुंचने के फेर में इन वाहनों की गति बेलगाम होती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मंगलवार को अरविंदनगर के ग्राम प्रधान पति पंकज बासु के नेतृत्व में अरविंदनगर के ग्रामीणों ने उप खनिज लादकर सड़कों पर बेतहाशा दौड़ने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों को रोककर चालकों को गति पर नियंत्रण रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी इस और ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें