फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खनन वाहनों पर रोक लगाने की मांग, प्रदर्शन जारी

Sun, 07 Jul 2024 05:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खनन वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन बारिश में भी जारी रहा। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम ब्रह्मनगर में 14वें दिन भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे। वक्ताओं ने कहा कि 23 जून से ग्राम ब्रह्मनगर में ग्रामीणों ने खनन वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। ग्रामीणों का कहना है कि गुलजारपुर क्षेत्र के स्टोन क्रशरों से खनन सामग्री से भरे वाहन गुजर रहे हैं। इन वाहनों को चालक नशे में दौड़ाते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही खराब सड़क और संकरे मार्ग होने से बिजली के तार और खंभे टूटते रहते हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और भीम आर्मी कार्यकर्ता आंदोलन को अपना समर्थन दे चुके हैं। वहां पर प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, गुरबचन सिंह, मोहित सिंह, रेखा, मदन सिंह, क्रांति देवी, सीता देवी, शीला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें