फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जमीन से कब्जा हटवाने की जिलाधिकारी से की मांग

Sun, 18 May 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक परिवार के सदस्यों ने कुछ लोगों पर जमीन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाषनगर की पुलिया गली नंबर 10 निवासी जमना देवी, अर्जुन, दीपक, आकाश ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी जसपुर खुर्द में खेती की जमीन है। उस पर भू-माफियों ने कब्जा कर रखा है और जान से मारने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी प्रार्थना पत्र अधिकारियों को दिया गया था, जिसपर कार्रवाई भी हुई लेकिन उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई पर रोक लगवा दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान अवूल हसन के बेटे अली हसन, चांद हसन, नूर हसन, ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कब्जा हटाने की मांग की, जिसपर उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें