फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्राध्यापकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के इंतजाम की मांग

Fri, 02 Oct 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। टनकपुर डिग्री में छात्रसंघ चुनाव के बाद प्राध्यापकों के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार और उनको रातभर बंधक बनाकर रखने की घटना से प्राध्यापकों में आक्रोश है। प्राध्यापकों ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर कॉलेज में कार्मिकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने ज्ञापन के माध्यम से दोषी विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। छात्रसंघ चुनाव के दौरान महाविद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षा, शोध और प्रशासनिक कार्यों पर पड़ने वाले सकारात्मक व नकारात्मक प्रभावों की निदेशालय स्तर पर व्यापक समीक्षा कराने को कहा। छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने की भी मांग की। वहां डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. गिरधर जोशी, डॉ. संजय गंगवार, डॉ. जगवती, डॉ. सरिता कालाकोटी, डॉ. कुलदीप जोशी, डॉ. हेम उपाध्याय, डॉ. सुरेंद्र पड़ियार आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें