फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सार्वजनिक भूमि पर काबिज लोगों को नियमितीकरण करने की मांग

Thu, 15 Jan 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा भरतपुर-मेघावाला मंडल के महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सार्वजनिक भूमि पर काबिज लोगों को नियमितीकरण किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने सीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि जसपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में सार्वजनिक भूमि पर काबिज लोगों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इस भूमि को जेड ए एक्ट के तहत राज्य सरकार एवं डीएम को पट्टे करने का अधिकार प्राप्त है। इन भूमि के रास्तों पर पहले से आवागमन होता था। लेकिन आबादी बढ़ने के कारण ग्रामवासियों ने इन रास्तों की जगह नए रास्ते बना लिए हैं। जो अभी तक सार्वजनिक भूमि में दर्ज नहीं हुए हैं। जबकि जो भूमि ग्राम वासियों ने रास्तों के लिए छोड़ी है उनके रकबे का क्षेत्रफल सार्वजनिक में दर्ज भूमि से ज्यादा है। इस श्रेणी में दर्ज भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा निर्गत कर नए रास्तों को सार्वजनिक में दर्ज किए जाने को सुझाव दिया गया है। राज्य सरकार चाहे तो जनहित में सार्वजनिक भूमि को आबादी क्षेत्र में परिवर्तित कर उसके स्थान पर निवासरत लोगों को स्वामित्व का लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें