शक्तिफार्म। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने पीएचसी शक्तिफार्म में नियमित महिला डॉक्टर की तैनाती की मांग की है। उन्होंने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा ।
उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर सप्ताह में तीन दिन तैनात रहती हैं। ऐसे में महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव को तत्काल महिला डॉक्टर की तैनाती के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि एक मार्च से सप्ताहभर महिला डॉक्टर तैनात रहेंगी। वहां पर सभासद विक्रम सिंह, भंडारी हर्षवर्धन सिंह, सोनू विश्वास आदि थे। संवाद