फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चालक पर फायर झोंकने में दो अभियुक्तों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस चालक पर तमंचाें से फायर करने के मामले में पुलिस को दो अभियुक्तों की तलाश है। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम परताशपुर निवासी यूपी रोडवेज में चालक सतीश यादव ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि वे 22 फरवरी की दोपहर बरेली डिपो की बस काे लेकर काशीपुर जा रहे थे।
पास नहीं देने पर बाइक व स्कूटी सवार चार युवकों ने तमंचों से फायरिंग की थी। इसमें एक गोली बस के शीशे में छेदती हुई सिर के ऊपर से निकलती हुई ड्राइवर सीट के ऊपर लगे टिन में घुस गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी और प्रियांशु बाठला, प्रथमपाल, अक्षय सागर और हर्षदीप सिंह को चिह्नित किया था।
रविवार की रात पुलिस ने ब्लाॅक रोड रुद्रपुर के पास से अभियुक्त प्रियांशु बाठला निवासी गुरुनानक गर्ल्स इंटर काॅलेज के पीछे वार्ड 30 आदर्श काॅलोनी व प्रथम पाल सिंह निवासी रायल रेजीडेंसी बगवाड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें