फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त शिक्षक के वेतन की ब्याज सहित रिकवरी की मांग

Wed, 16 May 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूृरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
Fake Currency - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बर्खास्त शिक्षक श्रीराम से 18 मार्च 2005 से 15 फरवरी 2018 तक वेतन रूप में ली गई शासकीय धनराशि की 18 प्रतिशत ब्याज सहित रिकवरी की मांग की गई है। बरेली, यूपी निवासी अध्यापक कालीचरन ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा विभाग से इसकी शिकायत करते हुए प्रतिलिपि डीईओ बेसिक ऊधमसिंह नगर समेत अन्य उच्च अधिकारियों को भेजी हैं।   

विज्ञापन


 जूनियर हाईस्कूल धीमरी, गदरपुर में तैनात रहे शिक्षक श्रीराम को फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने पर फरवरी 2018 को बर्खास्त किया जा चुका है। उसके खिलाफ गदरपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज है। बदायूं, यूपी निवासी श्रीराम ने 18 मार्च 2005 को शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक नियुक्ति पायी थी। बरेली, यूपी निवासी शिक्षक कालीचरन ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिक्षक से वेतन के रूप में ली गई धनराशि को 18 प्रतिशत ब्याज के साथ शीघ्र रिकवर करने की मांग की है।

शिक्षक ने शिकायत करते हुए कहा कि बर्खास्त शिक्षक के हाल ही में एलायंस सिटी फेज वन रुद्रपुर में बने मकान की नीलामी करके चल-अचल संपत्ति से अथवा उसकी शिक्षिका पत्नी के वेतन एवं फंडों से रिकवरी कराने की मांग की है। कालीचरन ने शिकायती पत्र की प्रतियां एसआईटी प्रभारी, देहरादून, शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक और डीईओ बेसिक ऊधमसिंह नगर को भेजी हैं। इस संबंध में डीईओ बेसिक रवि मेहता ने बताया कि इसकी शिकायत महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा विभाग से की गई हैं। उनकी तरफ से दिशा निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें