एक शिक्षक को छात्रा से छेड़खानी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक के खिलाफ पूर्व में भी छात्राओं से छेड़खानी की शिकायतें मिलती रही हैं। डीईओ (बेसिक) मेहता ने बताया कि प्राथमिक दृष्टया आरोप सही प्रतीत होने पर शुरुआती कार्रवाई करते हुए शिक्षक प्रमोद को निलंबित कर दिया गया है और जांच उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर को सौंपी गई है।
बाजपुर तहसील के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक प्रमोद पर दो दिन पहले स्कूल की छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। अभिभावक की शिकायत पर उप शिक्षा अधिकारी बाजपुर ने मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उन्होंने इसकी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) रवि मेहता को भेजी थी। शुरूआती कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर शिक्षक पर इससे पहले भी कुछ अभिभावकों ने बच्चियों के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। लेकिन उच्च अधिकारियों से लिखित शिकायत नहीं करने के कारण वह अब तक बचता चला आ रहा था।