जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने राज्य सरकार की ओर से किसानों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन के रूप में दिए जाने की मांग रखी। उन्होंने गन्ना चीनी मिलों पर बकाया भुगतान को शीघ्र अदा करने की मांग भी उठाई।
भाकियू के सदस्यों ने सोमवार को मंडी परिसर में मासिक पंचायत में नौ प्रस्ताव पास कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चतर सिंह चौहान को सौंपा। इन प्रस्तावों में नलकूप व घरेलू कनेक्शनों की 300 यूनिट बिजली फ्री किए जाने, एडीएस व अन्य चार्ज हटाने, धान की नई शोध वैरायटी उपलब्ध कराने, पालतू, लावारिस एवं जंगली जानवरों के लिए गोशाला बनाने, कालागढ़ डैम के पानी को भोगपुर व तुमड़िया डैम से जोड़ने आदि की मांग की। वहां प्रेम सिंह सहोता, अमनप्रीत सिंह, दर्शन सिंह देओल, शीतल सिंह, दीदार सिंह, संजीव चौधरी, जागीर सिंह आदि थे।