फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ढिल्लू राणा व मलकीत की मौत की जांच की मांग

Tue, 03 Mar 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। स्व. ढिल्लू राणा और स्व. मलकीत राणा की मौत की जांच की मांग को लेकर सोमवार को राणा थारू परिषद और राणा थारू युवा मंच ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कोतवाली में तहरीर देकर षड़यंत्रकारियों का पता लगाने की अपील की।
विज्ञापन

तहसीलदार विजेंद्र सजवाण को ज्ञापन सौंपते हुए थारू जनजाति के लोगों ने कहा कि पांच फरवरी को ढिल्लू व मलकीत राणा की षडयंत्र के तहत पेय पदार्थ में जहर मिलाकर हत्या की गई थी। अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।
भगचुरी निवासी स्व. मलकीत के भाई राजेश सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर षडयंत्रकारियों का पता लगाकर उन्हें सजा दिलाने की अपील की। वहां पर थारू राणा परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा, वास्तव सिंह, पूनम राणा, राजेश सिंह, दुष्यंत सिंह, मनोज सिंह, सत्यजीत सिंह, उमेश सिंह, रामकिशोर सिंह, विजय सिंह, सुरजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें