फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एलपीजी संकट के बीच इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी

Wed, 11 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। इस्राइल, अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण घरेलू गैस का संकट खड़ा होने लगा है। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के लिए न्यूनतम 25 दिन किए जाने के बाद बाजार में एकाएक इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इंडक्शन चूल्हा खरीदने के लोग आ रहे हैं। गैस न होने की दशा में दूसरे विकल्प को तलाशना लोगों ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी लोगों ने तेजी से इंडक्शन स्टोव खरीदना शुरू कर दिया है। वहीं होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट कारोबारी भी इंडक्शन कुकिंग, इलेक्ट्रिक फ्रायर, कॉम्बी ओवन और इलेक्ट्रिक राइस कुकर जैसे उपकरणों को खरीद रहे हैं। कारोबारी भी इंडक्शन चूल्हे की मांग को देखते हुए डीलरों को ऑर्डर दे कर स्टॉक मंगवा रहे हैं ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की परेशानी बचा जा सके।
मनभावन इंटरप्राइजेज के प्रियांशु अग्रवाल ने बताया कि इंडक्शन की मांग बढ़ रही है। हालांकि अभी इतना असर नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी इंडक्शन चूल्हे का स्टॉक मंगवाया गया है। एलपीजी की किल्लत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडक्शन के प्रोडक्ट की मांग और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें