फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी से काशीपुर के लिए शाम को बस चलाने की मांग

Sat, 30 May 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। हल्द्वानी से काशीपुर के लिए शाम के समय बस न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों के अलावा नौकरीपेशा लोग कई बार बस चलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


काशीपुर डिपो से प्रतिदिन सुबह साढ़े पांच बजे, साढ़े सात बजे और आठ बजे हल्द्वानी के लिए सीधी बस सेवा है। इसके बाद काशीपुर डिपो से हल्द्वानी के लिए बस सेवा नहीं होने से क्षेत्रवासियों को खासी परेशानी होता है। लंबे रूट की बसें आरओबी बनने के बाद से डिपो में न आकर डायवर्ट रूट से आती-जाती हैं। ऐसे में सुबह आठ बजे के बाद लोगों को अन्य डिपो की बसों या निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। रोडवेज की अधिकांश बसों में सवारियां फुल होने पर परिचालक बस में बैठाते नहीं हैं।
बैंककर्मी राकेश कुमार और आदेश सिंह ने बताया कि कभी-कभी किन्हीं कारणों से सुबह आठ बजे वाली बस छूट जाती है तब अधिक परेशानी होती जबकि उनके पास एमएसटी है इसके बावजूद अतिरिक्त किराया देकर ड्यूटी पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाम के समय ड्यूटी खत्म होने के बाद हल्द्वानी से काशीपुर के लिए बस नहीं होने पर अन्य बसों से आना पड़ता है। कई बार तो हल्द्वानी से रुद्रपुर और रुद्रपुर से काशीपुर आना मजबूरी होती है। हल्द्वानी से काशीपुर के लिए शाम के समय रोडवेज डिपो प्रशासन को कम से कम आधा एक घंटे के अंतराल पर दो बसों का संचालन कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें