सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत कार्यालय में ईओ और ज्ञापन देते दुकानदार। संवाद
सुल्तानपुर पट्टी। नगर पंचायत कार्यालय के सामने हाईवे किनारे लगे फड़ व ठेले को कुछ दिन पहले रेलवे अधिकारियों ने हटाने के आदेश दिए थे। इस पर दुकानदारों ने ईओ और प्रशासन को ज्ञापन देकर लोनिवि और रेलवे से अपने अपने क्षेत्र का सीमांकन करवाने मांग की।
ईओ अधिकारी गीता चौधरी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों से रेलवे भूमि का सीमांकन कराया जाएगा। वहां पर विशाल चंद्रा, दिनेश सैनी, राधेश्याम सैनी, रोहित, संजू, मनीष, अमित रहे। संवाद