सितारगंज। क्षेत्र में बारिश के कारण तिलहन और गेहूं की फसलों को हो रहे नुकसान पर अखिल भारतीय किसान सभा ने गहरी चिंता जताई है। कहा कि बारिश की मार से किसान की कमर टूटने लगी है।
बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार दोपहर तक क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। फिर बारिश से फसलें जलमग्न हो गईं और फसलों को भारी नुकसान होने लगा। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बारिश के कारण किसान परेशान है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बारिश के कारण हुए फसलों का मुआवजा किसानों को देने की मांग की है।