फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छठ पूजा पर पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी

Sat, 14 Nov 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। छठ पूजा पर पीतल के बर्तनों की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिली। छठ व्रतियों ने पूजा के लिए पीतल के सूप, हड़िया, दौरा और कड़ाही की जमकर खरीदारी की। अच्छी बिक्री से कारोबारियों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन

शहर में छठ के आयोजन हर साल भव्य होते जा रहे हैं। त्योहार मनाने वालों की संख्या में इजाफा होने से कारोबार भी बढ़ रहा है। बर्तन व्यवसायी मनोज अग्रवाल, वीर अरोड़ा आदि ने बताया कि छठ पूजा में प्रयोग होने वाले बर्तनों की अच्छी खरीदारी हो रही है। पीतल के बर्तनों की सबसे बड़ी खासियत उनका स्थायित्व और टिकाऊपन है। इन्हें एक बार खरीदने के बाद वर्षों तक सुरक्षित रखकर बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। हर साल नया बांस का सूप और दौरा खरीदने तथा उनके टूटने-फूटने की चिंता के बजाय लोग पीतल के बर्तनों में निवेश करना अधिक पसंद कर रहे हैं। संपन्न और मध्यमवर्गीय परिवारों में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। इस बार बाजार में पीतल के सूप के अलावा हड़िया (अर्घ्य देने का पात्र), दौरा (टोकरी) और कड़ाही की भी जबरदस्त मांग रही। हालांकि कुछ लोगों ने पीतल के बर्तनों की खरीदारी और लोकप्रियता बढ़ने के बावजूद पारंपरिक बांस के सामान का इस्तेमाल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें