काशीपुर। फसल कटने के बाद अवशेष जलाने वाले को लेकर वक्फ संख्या 14 मस्जिद काजीबाग के सचिव अली अनवर ने एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा।
शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि ग्राम धीमरखेड़ा स्थित कृषि भूमि की उत्तराखंड वक्फ बोर्ड देहरादून के आदेश पर 22 मार्च 2025 को एसडीएम ने नायाब तहसीलदार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।
चार अप्रैल को समिति ने खड़ी फसल की सार्वजनिक बोली तहसील परिसर में लगाई थी। भूमि में फसल कटने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने अवशेष में आग लगा दी। इससे भारी मात्रा में धुआं निकलने से हानिकारक गैसों के उत्पन्न होने और मिट्टी की उर्वरता घटने, सूक्ष्म जीव और जैविक नष्ट हो गए हैं।
इससे उपज कम हो जाने की संभावना है। इस कारण वक्फ की आय को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने जांच कराकर आरोपी के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।