फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तकनीकी कारणों से दिल्ली-पंतनगर उड़ान रद्द

Sun, 09 Nov 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। दिल्ली से पंतनगर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-7324 को शनिवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। यह उड़ान दोपहर एक बजे पंतनगर पहुंचती है लेकिन उड़ान भरने से पहले ही विमान में तकनीकी खराबी आने पर इसे निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से उड़ान को रद्द करना पड़ा। यात्रियों को स्थिति की जानकारी दे दी गई और उन्हें अगली उपलब्ध उड़ान से भेजने की व्यवस्था की गई। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भी दिल्ली-पंतनगर के बीच संचालित दोनों उड़ानें तकनीकी कारणों से निरस्त हो गई थीं जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें