जसपुर। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह में घोषित राज्य आंदोलनकारी मनीष अग्रवाल, सरदारा सिंह और चिह्नित आंदोलनकारी हरिओम अरोरा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
तहसील प्रशासन की ओर से ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल एवं ब्लाॅक प्रमुख अनूप कौर ने किया।
सबसे पहले शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिला समूह ने रंगोली बनाई। इस मौके पर तहसीलदार शुभांगिनी, बीडीओ केके कांडपाल, भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।