फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 30 मार्च से बदल जाएगा दिल्ली की उड़ानों का शेड्यूल

Thu, 20 Mar 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। नई दिल्ली-पंतनगर के बीच अपनी दो उड़ाने संचालित कर रही इंडिगो एयरलाइंस शरद ऋतु के खत्म होते ही 30 मार्च से अपनी फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन करने जा रही है। कंपनी ने इस नए शेड्यूल के तहत टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच दो उड़ानें संचालित हो रही हैं। इसके तहत उड़ान संख्या 6ई-7324 दिल्ली से 12 बजे उड़ान भरकर 13 बजे पंतनगर पहुंचती है। दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 दिल्ली से 14.45 बजे उड़ान भरकर 15.45 बजे पंतनगर पहुंचती है। वापसी में उड़ान संख्या 6ई-7157 पंतनगर से 13.20 बजे उड़ान भरकर 14.15 बजे दिल्ली पहुंचती है। वापसी में दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7325 पंतनगर से 16.05 बजे उड़ान भरकर 17 बजे दिल्ली पहुंचती है। कंपनी का ग्रीष्मकालीन शेड्यूल लागू होते ही विभागीय काम से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बहुत सहूलियत होगी।


30 मार्च से यह होगा ग्रीष्मकालीन शेड्यूल
उड़ान संख्या कहां से समय स्थान समय

6ई-7324 नई दिल्ली 07.05 पंतनगर 08.10

6ई-7156 नई दिल्ली 13.20 पंतनगर 14.25

6ई-7325 पंतनगर 14.45 नई दिल्ली 15.45

6ई-7157 पंतनगर 08.30 नई दिल्ली 09.30


इंडिगो प्रबंधन का टेंटेटिव समर शेड्यूल मिल गया है। इसके अप्रूव होने पर ही शेड्यूल लागू करने की अनुमति दी जाएगी। : मोनिका डेम्बला, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें