ुख्यमंत्री से देहरादून में मुलाकात करता सिखों का प्रतिनिधिमंडल।
- फोटो : amar ujala
हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों से निशान साहिब उतारे जाने के मामले में कार्रवाई को लेकर सिखों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को सीएम त्रिवेंद्र रावत से मिला।
उत्तराखंड गुरुद्वारा सेंट्रल कमेटी के प्रधान सरदार राम सिंह बेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल देहरादून में सीएम से मिला।
उन्होंने 18 जून को श्रद्धालुओं के वाहनों से सिख धर्म के प्रतीक निशान साहिब को जबरन उतारने वाले पुलिस अधिकारी के निलंबन की मांग की।
सीएम ने कहा कि डीजीपी उत्तराखंड को जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में हरमिंदर सिंह लाडी, तजिंदर सिंह विर्क, विरेंद्र सिंह सामंती, सुरमुख सिंह विर्क, दलजीत सिंह रंधावा, लक्की खरबंदा, बलविंदर सिंह सेठी, गुरचरण सिंह प्रिंस आदि थे।