फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज चार ब्लॉकों में होंगे डेलीगेट चुनाव

Wed, 16 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तरांचल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर में डेलीगेट चुनाव को लेकर चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया है। चुनाव पर लगी रोक हटने के बाद संगठन ने चार विकासखंडों में मतदान की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन के मुताबिक बुधवार को प्रस्तावित डेलीगेट चुनाव में शिक्षक सदस्य मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। डेलीगेट चुनाव को लेकर पूर्व में न्यायालय/प्राधिकृत प्राधिकारी, देहरादून के स्तर से रोक लगाई गई थी। 21 अगस्त को रोक हटाए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद संगठन स्तर पर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षक नेता शैलेश जोशी ने बताया कि चारों विकासखंडों में डेलीगेट चुनाव के लिए 16 सितंबर की तिथि प्रस्तावित है। रोक के चलते चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई थी लेकिन अब स्थिति स्पष्ट होने के बाद संगठन आगे की प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है। चुनाव को लेकर शिक्षक सदस्यों में भी गतिविधियां बढ़ गई हैं। संगठन की ओर से सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

आज चार ब्लॉकों में शिक्षक संघ के चुनाव
जसपुर। उत्तरांचल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को जसपुर, बाजपुर, गदरपुर और काशीपुर विकासखंड में कराए जाएंगे। चारों ब्लॉकों में दोपहर एक बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी और जसपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्यागी ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। न्यायालय की रोक के चलते निर्वाचन प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब रोक हटने के बाद सोसायटी के रजिस्ट्रार ने तत्काल चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें