रुद्रपुर स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष फुटसल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देहरादून ने अल्मोड़ा को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके साथ ही उत्तराखंड सॉकर फुटसल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया।
इससे पूर्व शनिवार को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून ने चंपावत को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में अल्मोड़ा ने नैनीताल की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला देहरादून की टीम ने जीता।
मुख्य अतिथि मेयर रामपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि सीपी शर्मा, भारत भूषण चुघ ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी रशिका सिद्दीकी, आयोजक सचिव नीतीश कुमार, विजय वर्मा, मनदीप वर्मा, मंजू जोशी, बाबूराम, रघुवीर विर्क, मनोज सिंह, गोविंद परिहार आदि थे।