काशीपुर। राजगीर बिहार में 13वीं राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व कर खिलाड़ी दीपिका ने रजत पदक जीता है। स्पर्धा आठ से 11 जनवरी तक हुई।
काशीपुर से वर्षा, तनु, प्रियंका, भावना, सुहानी, मोहसिन, मनीष, निखिल, आकाश, विनीत, मनप्रीत कौर, देहरादून की दीपिका समेत उत्तराखंड की टीम में 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान अंडर-20 में दीपिका ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। टीम के साथ दुर्गेश टीम मैनेजर, प्रीति सागर रेफरी, सतपाल सिंह कोच शामिल रहे।