बाजपुर। ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। रविवार को प्रकाश स्ट्रॉ बोर्ड के पास काशीपुर से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की कटकर मौत हो गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसआई टीसी जोशी, एसआई रामगोपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त शहर के मोहल्ला संजयनगर निवासी बिट्टू (25) पुत्र रामलाल के रूप में हुई है।
काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला चमोली के क्षेत्र देवाल निवासी दलवीर सिंह (22) पुत्र जोत सिंह यहां श्यामपुरम कॉलोनी में अपने भतीजे हरेंद्र और दो अन्य साथियों के साथ शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद सोया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे हरेंद्र ने उठकर देखा तो दलवीर बेहोश था। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हरेंद्र ने बताया कि मृतक दलवीर और दो अन्य साथियों के साथ दिसंबर से श्यामपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह चारों वैशाली कॉलोनी स्थित एक मार्केटिंग कंपनी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उसने बताया कि मृतक दलवीर का एक बड़ा भाई महेंद्र चेन्नई में नौकरी करता है। उसकी एक अविवाहित बहन है। उसने बताया कि दलवीर के मरने की सूचना परिजनों को दे दी गई है।